Skip survey header

जन्मदिवस दिन का शब्द

जन्मदिवस दिन का शब्द!

मनाइए अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज़ में ऑक्सफ़ोर्ड हिंदी शब्दकोष के संग!
क्या आप एक अद्वितीय जन्मदिवस का जश्न मनाना चाहते हैं? इन सरल चरणों का पालन कीजिए और हमें  मनाइए ताकि हम अपने हिंदी डिक्शनरी वेबसाइट का दिन का शब्द आपके या आपके मित्र के लिए बदलें
 
1.
अनुदेश:
  • क्या आपका या आपके मित्र का जन्मदिन अप्रैल/मई में आता है?
  • हमें बताइए एक ऐसा शब्द जिसे आप अपने आप से या किसी मित्र से संबद्ध करते हैं और दिए गए प्रपत्र में उसका कारण बताएं
  • अपना नाम, जन्मतिथि, और ईमेल पता बताएं
  • शब्द का चयन ऑक्सफ़ोर्ड हिंदी डिक्शनरी वेबसाइट से ही होना चाहिए।
  • आप एक से अधिक शब्द चुन सकते हैं
  • अपमानजनक या अश्लील भाषा निषिद्ध है
  • इस प्रपत्र को भरने से आप हमें आपको फेसबुक पर टैग करने का अधिकार देते हैं।
  • अगर आप तस्वीर भेजना चाहते हैं तो हमें अपनी तस्वीर में फेसबुक पर टैग कीजिए या HindiCommunity@oup.com पर भेजिए।
  • समाप्त तिथि के बाद सात भाग्यशाली विजेता चुने जाएंगे।
  • इस प्रतियोगिता में प्रवेश करके आप हमारे उत्पादों और सेवाओं के संबंध में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से ईमेल विपणन प्राप्त करने के लिए सहमति दे रहे हैं।
  • हमारी गोपनीयता नीति यह निर्धारित करती है कि ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस आपकी व्यक्तिगत जानकारी को कैसे नियंत्रित करता है, और आपकी व्यक्तिगत जानकारी के लिए आपके विपणन के लिए उपयोग किए जाने या हमारे व्यावसायिक गतिविधियों के भाग के रूप में संसाधित किए जाने पर आपके अधिकारों को।
  • हम पहले आने वाली प्रविष्टियों को तरजीह देंगे, इसीलिए जल्दी कीजिए!
जन्मदिवस दिन का शब्द अभियान के नियम व शर्तें:
कृपया इन नियमों व शर्तों को ध्यान से पढ़ें। इस अभियान में भाग लेने वाले सभी प्रवेशकों की इन नियमों व शर्तों की स्वीकृति मान ली जाएगी और उनसे बाध्य माना जाएगा
 
  1. अभियान में भाग लेने की आखिरी तारीख 10/05/2018 है। प्रविष्टियाँ रात्रि 11.59 से पहले मिल जानी चाहिए।
  2. यह अभियान हर भारतीय हिंदी भाषी के लिए है जो 18 वर्ष से अधिक है और  ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के या उनके परिवार के सदस्य नहीं हैं
  3. अभियान में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों को अपना शब्द और जानकारी प्रपत्र द्वारा या ईमेल पते पर आखिरी तिथि से पहले भेजनी होगी
  4. प्रति व्यक्ति केवल एक प्रविष्टि की अनुमति है। ईमेल भेजना कोई प्रमाण नहीं है कि OUP को आपकी प्रविष्टि मिल गयी है। OUP देरी, खो जाने या क्षतिग्रस्त होने वाली प्रविष्टियों के लिए कोई ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं करता है। वह प्रविष्टियाँ जो देरी से मिलें, अधूरी हों, अस्पष्ट हों या इन नियम व शर्तों के बाध्य ना हों, उनको OUP के विवेकाधिकार में अयोग्य माना जाएगा।
  5. केवल सात प्रविष्टियों को ही चुना और प्रकाशित किया जाएगा
  6. OUP के निर्णय को अंतिम माना जाएगा और उसके बाद कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा
  7. विजेता प्रविष्टि को समय समाप्त होने के बाद हमारे फेसबुक पेज पर उनकी जन्मतिथि के दिन घोषित किया जाएगा
  8. यदि निर्धारित समय के भीतर विजेता से संपर्क नहीं हो पाया, तो OUP किसी दूसरी प्रविष्टि को जिसने इस अभियान में भाग लिया है विजेता घोषित करने का अधिकार रखता है।
  9. OUP प्रवेशकों द्वारा प्रदान की गई किसी भी जानकारी को, व्यक्तिगत जानकारी सहित, एकत्र और संसाधित कर सकता है। OUP इस जानकारी को पुरस्कार विजेता से संपर्क करने के लिए उपयोग कर सकता है, अभियान से सम्बंधित किसी सवाल के जवाब के लिए इस्तेमाल कर सकता है और प्रवेशकों को अपने उत्पादों व सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए उपयोग कर सकता है।
  10.  अगर OUP अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से अभियान को चलाने में सक्षम नहीं है, तो OUP पूर्व सूचना के बिना अभियान में बदलाव, संशोधन, निलंबित या रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
  11.  OUP किसी भी व्यक्ति के अभियान में भाग लेने से या भाग ना ले पाने से, या ना चुने जाने की वजह से हुए किसी भी प्रकार के नुकसान, हानि, चोट या निराशा के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा। किसी भी टेलीफोन नेटवर्क या लाइनों, कंप्यूटर ऑन-लाइन सिस्टम, सर्वर या प्रदाता, कंप्यूटर उपकरण या सॉफ़्टवेयर की किसी भी समस्या या तकनीकी खराबी के लिए OUP ज़िम्मेदार नहीं है। तकनीकी समस्याओं या तकनीकी समस्याओं के कारण प्राप्त होने वाली किसी ईमेल या प्रविष्टि की विफलता इंटरनेट, टेलीफोन लाइनों या किसी भी वेबसाइट या उसके किसी भी संयोजन पर OUP ज़िम्मेदार नहीं है। अपनी लापरवाही के परिणामस्वरूप मृत्यु या व्यक्तिगत चोट के लिए OUP का कोई दायित्व नहीं है।
  12.  यह अभियान और इन नियम व शर्तों को अंग्रेज़ी कानून द्वारा शासित किया जाएगा और कोई भी विवाद इंग्लैंड की अदालतों के अनन्य क्षेत्राधिकार के अधीन होगा।
प्रोत्साहक:
ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, ग्रेट क्लेरेंडन स्ट्रीट, ऑक्सफ़ोर्ड, ओक्स्फोर्द्शाएर, OX2 6DP, यूनाइटेड किंगडम